उत्तर प्रदेश में मौसम का अलर्ट: 50 से ज़्यादा जिलों में गरज-चमक और तेज़ हवाओं की चेतावनी

ब्योरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदलते दिखाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदलते दिखाया है। मौसम विभाग ने आज, 31 मई सुबह 8:30 बजे से कल, 1 जून सुबह 8:30 बजे तक राज्य के 50 से अधिक जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में है सबसे ज़्यादा खतरा

मौसम विभाग के अनुसार, निम्नलिखित जिलों में वज्रपात और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं।

सतर्क और सुरक्षित रहें

वज्रपात के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले मैदानों में खड़े न हों।

तेज हवाओं के समय बिजली के खंभों, ढीले तारों और कमजोर ढांचों से दूर रहें।

यदि आवश्यक न हो तो यात्रा करने से बचें और मौसम की नवीनतम जानकारी के लिए स्थानीय समाचार या मौसम विभाग की वेबसाइट पर ध्यान दें।

छोटे बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर न निकलने दें।

मौसम विभाग की यह चेतावनी गंभीर है, इसलिए सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और सुरक्षा उपायों का पालन करें।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.