हरदोई में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी कार खाई में गिरी, बच्चों समेत 5 की मौत, 7 गंभीर

हरदोई

हरदोई में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

हरदोई में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब 11 बारातियों से भरी एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह कार बारात से लौट रही थी और मझिला थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव के पास भुप्पा पुरवा मोड़ पर यह दुखद घटना घटी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और राहगीर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए कार के शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और तत्काल पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने बिना देरी किए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि छह अन्य घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों पर रेफर किया गया है।

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटे हुए हैं। इस भीषण सड़क हादसे को इलाके का एक बड़ा दुर्घटना माना जा रहा है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

Voice Of News 24