फरेंदा :पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत उपजिलाधिकारी का पहला तेज-तर्रार अंदाज में निरीक्षण, सीएचसी फरेंदा में पहुंचते ही मच गया हड़कंप, मिली बड़ी खामियां

महराजगंज

महराजगंज जिले के फरेंदा तहसील की नई उप जिलाधिकारी के पहले ही निरीक्षण में स्थानीय सीएचसी पर लापरवाहियों के सिलसिलेवार कार्यशैली की खुल गई पोल,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील में कदम रखने के बाद उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी ने यह साफ कर दीं हैं कि लापरवाहियों पर कार्रवाई करने में कोई संदेह नहीं किया जायेगा।

दर असल शुक्रवार को नवागत उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी द्वारा तहसील फरेंदा का पदभार ग्रहण करने के बाद शाम को स्थानीय सीएचसी का अचौक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बड़ी अनियमितताएं देखने को मिली। इस दौरान सीएचसी के अधीक्षक समेत कुछ अन्य लोग गायब मिले। जिससे उप जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।
निरीक्षण के दौरान शौचालय में गंदगी का अम्बार भी देखने को मिला,साथ ही साथ रसोई घर, एक्स-रे कक्ष और लैब भी बंद पाया गया। इस मौके पर दवा स्टॉक रुम,पेशेंट वार्ड, लेबर रुम समेत पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण करने के बाद मिली खामियों को तत्काल सुधार करने का कड़ा निर्देश दिया गया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.