महराजगंज:निचलौल सीएचसी अधीक्षक का ठूठीबारी और गडौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल के सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमेश चंद ने आज शुक्रवार को ठूठीबारी और गडौरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के निचलौल के सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमेश चंद ने आज शुक्रवार को ठूठीबारी और गडौरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान गडौरा में तैनात डॉ. रंजना तिवारी (आरबीएसके) द्वारा एक भी दिन ड्यूटी नहीं करने पर अधीक्षक ने कड़ी नाराजगी जताई और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

इसके बाद डॉ. उमेश चंद जो ठूठीबारी सीएचसी के भी इंचार्ज है, ठूठीबारी सीएचसी पहुंचे, जहां उन्होंने फार्मासिस्ट सतीशंकर वर्मा से दवाओं के बारे में जानकारी ली। उसी क्रम में उन्होंने लैब रूम में लगी मशीनों का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से न होने पर उन्होंने ठेकेदार से बात कर जल्द ही पानी की सप्लाई बहाल करने की बात कही।

अधीक्षक ने मौके पर मौजूद मरीजों से भी बातचीत की। मरीजों ने बताया कि यहां केवल एक ही डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं और रात के समय वे जल्दी सुनवाई नहीं करते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए भी मरीजों ने आग्रह किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.