रोहित शर्मा के नाम एक नया मुकाम IPL में 300 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने

स्पोर्ट्स डेस्क

रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। वह IPL के इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।रोहित ने गुजरात के खिलाफ 50 गेंदों पर नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। रोहित की अर्धशतकीय पारी की मदद से मुंबई ने गुजरात के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 228 रन बनाए। उन्होंने यह उपलब्धि आज अपनी 81 रन की शानदार पारी के दौरान हासिल की। अब उनके नाम 302 छक्के दर्ज हो गए हैं।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 142 मैचों में 357 छक्के लगाए हैं। इस

सूची में अन्य प्रमुख बल्लेबाज इस प्रकार हैं

  • तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 266 मैचों में 291 छक्के लगाए हैं।

 

  • चौथे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 278 मैचों में 264 छक्के जड़े हैं।

 

  • दक्षिण अफ्रीका के पूर्व धुरंधर एबी डिविलियर्स 184 मैचों में 251 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

 

 रोहित IPL में 7 हजार रन बनाने वाले दूसरे बैटर

रोहित शर्मा IPL में 7 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। इस लिस्ट में पहले स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 266 मैचों में अब तक 8618 रन बनाए हैं। तीसरे स्थान पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने 222 मैचों में 6769 रन बनाए हैं। चौथे स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 184 मैचों में 6565 रन बनाए हैं। वहीं, पांचवें स्थान पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने 205 मैचों में 5528 रन बनाए हैं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.