उत्तर प्रदेश में फिर हुआ IAS-PCS अधिकारियों का तबादला, दो IAS और आठ PCS बदले

लखनऊ

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।

Image

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित कुमार घोष, जो वर्तमान में प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग के पद पर हैं, को अब प्रमुख सचिव, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वहीं, प्रमुख सचिव, राजनीतिक पेंशन, नागरिक सुरक्षा तथा अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग की अधिकारी संयुक्ता समद्दार को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ प्रमुख सचिव, प्रशासनिक सुधार तथा लोक सेवा प्रबंधन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक, प्रशासनिक सुधार के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आठ पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं, हालांकि उनके नामों और नए तैनाती स्थलों की विस्तृत जानकारी अभी आनी बाकी है। इस प्रशासनिक फेरबदल को सरकार के सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

ट्रांसफर लिस्ट

बलराम सिंह,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मेरठ का ट्रांसफर मुख्य विकास अधिकारी के पद पर सिद्धार्थ नगर में किया गया है।

सत्य प्रकाश सिंह ।।, मुख्य राजस्व अधिकारी, मीरजापुर को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मेरठ भेजा गया है।

देवेन्द्र प्रताप सिंह ।।. अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति) मीरजापुर को मीरजापुर में ही मुख्य राजस्व अधिकारी के तौर पर पदस्थापित किया गया है।

श्रीमती विजेता,उप निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ ट्रांसफर मीरजापुर में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति) के तौर पर किया गया है।

अजय कुमार त्रिपाठी जो अब तक स्थानीय निकाय निदेशालय (लखनऊ) में सहायक निदेशक थे उन्हें स्थानीय निकाय निदेशालय की ही उपनिदेशक बनाया गया है।

अरविन्द कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि०रा०), बिजनौर का तबादला देवरिया कर दिया गया है।

वान्या सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बिजनौर का तबादला अपर जिलाधिकारी (वि०रा०), बिजनौर के पद पर किया गया है

अंशिका दीक्षित, उप जिलाधिकारी बिजनौर का तबादला अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बिजनौर के पद पर किया गया है

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.