महराजगंज
महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के परसागिदही गांव में एक ITBP जवान के घर बड़ी चोरी की घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के परसागिदही गांव में एक ITBP जवान के घर बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। अज्ञात चोरों ने जवान के घर से नकदी और लाखों रुपये के जेवरात उड़ा लिए।
पीड़ित दीनबंधु गौंड ITBP में कार्यरत हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। घटना के समय उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था, क्योंकि पूरा परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था।

जब परिजन कल घर लौटे, तो उन्होंने पाया कि सीढ़ी के पास का दरवाजा टूटा हुआ है। अंदर कमरों में अलमारी और बक्से खुले थे, कपड़े और अन्य सामान बिखरा पड़ा था।
परिजनों ने तुरंत घुघली पुलिस को चोरी की सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि चोर लगभग ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और एक लाख रुपये नकद ले गए हैं।
इस मामले में घुघली के थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी देखा जा रहा है। उन्होंने जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है।
#महराजगंज जनपद के #घुघली थाना क्षेत्र के परसागिदही गांव में एक #ITBP जवान के घर बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई, अज्ञात चोरों ने जवान के घर से नकदी और लाखों रुपये के जेवरात उड़ा लिए देखिए वीडियो pic.twitter.com/RLyJ6E5Y8b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 30, 2025























