उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, 30 से ज्यादा जिलों में आज तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। मई महीने के अंत में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। मई महीने के अंत में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, जिसने गर्मी से त्रस्त लोगों को राहत दिलाई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 30 मई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ ही, 30 से अधिक जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने बिजली गिरने की भी आशंका जताई है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यह बारिश का दौर 4 जून तक जारी रहने की संभावना है।

पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी से पश्चिमी क्षेत्रों तक कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ वर्षा हो सकती है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और ओले भी गिर सकते हैं। शनिवार को भी प्रदेश में इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। हालांकि, 1 जून से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है, लेकिन 4 जून तक कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी रहेगी, जिससे तापमान में वृद्धि नहीं होगी।

गौरतलब है कि गुरुवार को दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया और तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

आज जिन जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, उनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी और चंदौली प्रमुख हैं। इसके अलावा, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र समेत कई अन्य जिलों में आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने मथुरा, आगरा, कानपुर, झांसी, ललितपुर, फतेहपुर, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर जैसे जिलों में भी तेज आंधी, तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। ऐसे में प्रदेश के निवासियों को बदलते मौसम को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.