महराजगंज
महराजगंज जनपद के नौतनवां क्षेत्र में पावर हाउस अड्डा बाजार में आज कई घंटों तक बिजली गुल रही, जिससे भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नौतनवां क्षेत्र में पावर हाउस अड्डा बाजार में आज कई घंटों तक बिजली गुल रही, जिससे भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो गया। तपती गर्मी में लोग परेशान रहे और उन्हें पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ी।
हालांकि, अड्डा बाजार पावर हाउस के विद्युत कर्मचारी लगातार बिजली आपूर्ति को ठीक करने में जुटे रहे। रात एक बजे तक कर्मचारी टूटे तारों को जोड़ने का काम कर रहे थे।
इसी बीच, मौसम बदला और इलाके में बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
बारिश के बावजूद, विद्युत कर्मचारी भीगते हुए भी टूटे तारों को जोड़कर बिजली बहाल करने की कोशिश करते रहे। क्षेत्र के लोग उनकी इस मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना कर रहे हैं।
बिजली आपूर्ति कब तक पूरी तरह से ठीक होगी, यह अभी साफ नहीं है, लेकिन विद्युत कर्मचारियों का प्रयास जारी है।
महराजगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक मोबाइल व्यापारी को अपना निशाना बनाया और उनसे नकदी लूट ली।@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/pMYKFQUC2S
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 29, 2025























