महराजगंज :अंधेरे में नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी से की लूट-पाट, रातों-रात हिल गया पुलिस महकमा, एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में रात के अंधेरे में बदमाशों ने जलाया चोरी का चिराग, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गुरुवार की रात महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक मोबाइल व्यापारी से बदमाशों ने लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक बागापार गांव के रहने वाले व्यापारी जितेंद्र गोरखपुर से सामान खरीदकर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे वह अभी सोनरा गांव के पास चौक मार्ग पर पहुंचे ही थे कि तभी दो नकाबपोश बदमाश बाइक से आए और जितेंद्र की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश ने डंडे से हमला कर व्यापारी से नकदी से भरे बैग को छीनने के बाद पुनः दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए।
इस वारदात से महराजगंज का पुलिस महकमा हरक़त में आ गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। साथ ही उन्होंने मामले के जल्द खुलासे के लिए संबंधित को निर्देशित भी किया है। पुलिस आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.