महराजगंज:गोरखपुर मंडल की टीम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

धानी / महराजगंज

महराजगंज जनपद गोरखपुर मंडल के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार शर्मा, निरीक्षक राजकीय कार्यालय उत्तर प्रदेश, गोरखपुर मंडल ने आज धानी बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद गोरखपुर मंडल के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार शर्मा, निरीक्षक राजकीय कार्यालय उत्तर प्रदेश, गोरखपुर मंडल ने आज धानी बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को उपस्थित पाया। इसके पश्चात उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने तथा आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डॉ. शर्मा ने विशेष रूप से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन का मुद्दा उठाया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसे जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि मरीजों को बाहर न जाना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को हर आवश्यक सुविधा से लैस किया जाए, जिससे मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े।

गोरखपुर मंडल की टीम के इस निरीक्षण और दिए गए निर्देशों से उम्मीद है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा और स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.