लखनऊ
उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर है। अगले महीने आने वाले बिजली के बिल में 4.27 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिलेगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर है। अगले महीने आने वाले बिजली के बिल में 4.27 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिलेगी। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जून माह के बिल से इस बढ़ोत्तरी को लागू करने का निर्णय लिया है, जिससे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार है जब बिजली के बिल पर उपभोक्ताओं को अधिक भुगतान करना पड़ेगा। बिजली विभाग की ओर से यह वृद्धि ऊर्जा और ईंधन अधिभार के एवज में की गई है।
इस फैसले से आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ना तय है। वर्तमान में भीषण गर्मी के कारण घरों में बिजली की खपत पहले से ही अधिक है, और अब बिल पर अतिरिक्त अधिभार की वसूली से उनकी परेशानियां और बढ़ जाएंगी। 4.27 फीसदी की यह अतिरिक्त वसूली बिजली के बिल को उल्लेखनीय रूप से बढ़ा देगी।
बिजली विभाग के इस निर्णय से प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को जोर का झटका लगने वाला है। अब यह देखना होगा कि इस वृद्धि पर उपभोक्ताओं और सरकार की क्या प्रतिक्रिया रहती है।
गोरखपुर: राप्ती नदी में नहाते समय चार किशोरियां डूबीं, एक बची, तीन की तलाश जारी pic.twitter.com/79K8KSdQWf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 27, 2025





















