सिद्धार्थनगर: कोरोना के संभावित प्रसार को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट,सिद्धार्थनगर का स्वास्थ्य महकमा सक्रिय

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद कोरोना वायरस के फिर से संभावित प्रसार को देखते हुए सिद्धार्थनगर का स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया है। पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद कोरोना वायरस के फिर से संभावित प्रसार को देखते हुए सिद्धार्थनगर का स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी तैयारियों को तेज कर दिया है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में सभी वार्डों, ऑक्सीजन आपूर्ति और अन्य जरूरी संसाधनों की जांच पूरी कर ली गई है।

हालांकि, जिले में अभी तक कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अपनी तैयारियां मजबूत कर रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने बताया कि वर्तमान में जिले में कोरोना का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे पूरी तरह से तैयार हैं और अन्य किसी भी आपातकालीन सेवा के लिए भी पूरी तैयारी है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई कोरोना का मामला सामने आता है, तो उससे निपटने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

प्राचार्य ने आगे बताया कि अभी तक शासन से इस संबंध में कोई विशेष दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। हालांकि, अगर शासन की ओर से कोई भी निर्देश मिलता है, तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि मेडिकल कॉलेज में पहले से ही 85 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, और आवश्यकतानुसार अन्य वार्डों की व्यवस्था भी की जाएगी।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने बताया कि अभी तक शासन से कोई विशेष निर्देश नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही कोई निर्देश प्राप्त होता है, सीएचसी और पीएचसी को तुरंत अलर्ट कर दिया जाएगा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.