बलरामपुर: एल्यूमीनियम पाइप लदी पिकअप और बस की आमने-सामने टक्कर,बड़ा हादसा टला

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र में आज मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र में आज मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बलरामपुर-गोंडा मार्ग पर रेलवे स्टेशन के निकट सुबह करीब 5:15 बजे लखनऊ जा रही एक बस और एल्यूमीनियम पाइप लदी पिकअप की ज़ोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर लदी एल्यूमीनियम की पाइपें बस के अंदर तक घुस गईं। एक पाइप तो चालक की सीट के पास से आर-पार निकल गई। गनीमत रही कि हादसे के समय बस में सवार लगभग 25 यात्री सुरक्षित रहे।

बस चालक की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना

बस चालक ने बताया कि यदि बस की गति थोड़ी और अधिक होती, तो पाइपें सीधे उसके शरीर में घुस सकती थीं, जिससे कई यात्रियों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। इस घटना के बाद कई यात्री भयभीत होकर अपनी लखनऊ की यात्रा बीच में ही छोड़कर वापस लौट गए।

मौके से फरार हुआ पिकअप चालक

दुर्घटना के तुरंत बाद पिकअप चालक मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सड़क के मध्य में खड़े दोनों वाहनों के कारण लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश कर रही है और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम जारी है।

 

Voice of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.