पीसीएस मुख्य परीक्षा 29 जून से, यूपीपीएससी ने जारी किया कार्यक्रम

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 का कार्यक्रम जारी कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मुख्य परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी।

Image

यह परीक्षा पीसीएस के 947 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हो रही है। आयोग ने पूर्व निर्धारित समयावधि में संशोधन किया है।

परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ शहरों में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक चलेगा।

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत कार्यक्रम देख सकते हैं।

Voice Of News 24