मेरठ: नौचंदी मेले का भव्य शुभारंभ, मंत्री धर्मपाल सिंह ने की शुरुआत

मेरठ

मेरठ जनपद के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मेरठ का ऐतिहासिक नौचंदी मेला शुरू हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मेरठ का ऐतिहासिक नौचंदी मेला शुरू हो गया है। मेले का विधिवत शुभारंभ प्रदेश के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया।

आज मेले के पहले दिन, मंत्री धर्मपाल सिंह ने नवचंडी माता के मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन कर मेले की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर पटेल मंडप में माता की चौकी का भी आयोजन किया गया, जिसमें मंत्री के साथ शहर अध्यक्ष, महापौर और स्थानीय विधायक भी उपस्थित रहे।

नौचंदी मेला, जो कि मेरठ की सांस्कृतिक पहचान है, इस बार कई नए आकर्षणों के साथ लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। मेले के शुभारंभ के साथ ही शहर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।

 

Voice Of News 24