महराजगंज:झनझनपुर-बाघापार मार्ग पर वाल्मिकीनगर का जर्जर पुल खतरे का सबब, प्रशासन बेखबर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के झनझनपुर से बाघापार की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग पर वाल्मिकीनगर के पास स्थित एक जर्जर पुल हादसों का कारण बन सकता है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के झनझनपुर से बाघापार की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग पर वाल्मिकीनगर के पास स्थित एक जर्जर पुल हादसों का कारण बन सकता है। यह पुल, जो कसमरिया गांव में पड़ता है, पिछले कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है, जिसके कारण ग्रामीणों को प्रतिदिन अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है।

पुल की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने अब तक इस मामले पर कोई ध्यान नहीं दिया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार पुल की मरम्मत के लिए शिकायत की है, परन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इस जर्जर पुल के कारण स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और वाहन चालक सबसे अधिक परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल इस पुल की मरम्मत कराने की गुहार लगाई है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.