महराजगंज:ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के झुनुवां गांव में आज एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के झुनुवां गांव में आज एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली गांव में अनियंत्रित होकर पलट गई।घटना कल रात की बताई जा रही है

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अशरफी चौहान नामक व्यक्ति ट्राली के नीचे दब गए और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। मौजूद लोगों ने बताया कि ट्राली पर अत्यधिक भार था और एक मामूली ढलान पर पहुंचने के बाद वह अपना नियंत्रण खो बैठी और पलट गई।

घटना की जानकारी मिलते ही फरेंदा थाने की पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची। पुलिस ने अशरफी चौहान के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस इस दुर्घटना की विस्तृत जांच कर रही है और ट्रैक्टर-ट्राली के चालक से पूछताछ कर रही है।इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। मृतक के परिवारजन गहरे शोक में डूबे हुए हैं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.