महराजगंज:तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने पीछे से मारी मोटरसाइकिल को टक्कर,महिला गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना फरेंदा क्षेत्र के गोपालपुर चौराहे पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के थाना फरेंदा क्षेत्र के गोपालपुर चौराहे पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ीं। घटना के फौरन बाद आसपास के लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल महिला को उठाया और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अभी तक घायल महिला की पहचान और उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। दुर्घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24