सिद्धार्थनगर: एक सप्ताह में तीसरे CDO की तैनाती, नवनीत सेहरा को मिली जिम्मेदारी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में नवनीत सेहरा (IAS) को सिद्धार्थनगर का नया मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नियुक्त किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में नवनीत सेहरा (IAS) को सिद्धार्थनगर का नया मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बीते एक सप्ताह में यह तीसरा मौका है जब इस पद पर किसी अधिकारी को तैनात किया गया है।

मृणाली अविनाश जोशी
मृणाली अविनाश जोशी

गौरतलब है कि इसी सप्ताह पहले मृणाली अविनाश जोशी को सिद्धार्थनगर का CDO नियुक्त किया गया था। इसके ठीक अगले दिन एक और आदेश जारी हुआ, जिसमें सुमित यादव को सिद्धार्थनगर का नया CDO बताया गया। अब शासन ने नवनीत सेहरा पर विश्वास जताया है। यह बदलाव तत्कालीन CDO जयेंद्र कुमार के स्थानांतरण के बाद हुआ है।

 

 

सुमित यादव
सुमित यादव

प्रशासनिक गलियारों में इन लगातार हो रहे परिवर्तनों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की सख्त कार्यशैली और उनकी बढ़ती लोकप्रियता इसके पीछे एक प्रमुख कारण हो सकती है। डॉ. गणपति की ईमानदार और पारदर्शी छवि को देखते हुए यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि शासन ऐसे अधिकारी को CDO के रूप में नियुक्त करना चाहता है जो उनके साथ समन्वय बनाकर काम कर सके।

नवनीत सेहरा (IAS) को सिद्धार्थनगर का नया मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नियुक्त किया
नवनीत सेहरा (IAS) को सिद्धार्थनगर का नया मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नियुक्त किया

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नवनीत सेहरा कब तक सिद्धार्थनगर में अपना पदभार ग्रहण करते हैं, अथवा यह नियुक्ति भी पिछली नियुक्तियों की तरह केवल कागजी कार्रवाई तक ही सीमित रह जाती है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.