महराजगंज :भारत-नेपाल सीमा पर गूंजे भारत माता के जयकारे, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर विशाल शौर्य तिरंगा यात्रा के दौरान हर एक हाथों में लहराता दिखा तिरंगा

महराजगंज

आज शुक्रवार को सोनौली में भारत-नेपाल सीमा पर निकली गई विशाल शौर्य तिरंगा यात्रा, भारतीय जवानों के पराक्रम और वीरता की सराहना करते हुए खूब गूंजे भारत माता के जयकारे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आज शुक्रवार को महराजगंज जनपद में एक विशेष स्थान रखने वाले अंतरराष्ट्रीय कस्बा सोनौली में लोगों के ऊपर देशभक्ति का रंग तब गाढ़ा चढ़ता प्रतीत हुआ, जब “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा” की भव्यता में पूरा कस्बा समाहित दिखा। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के हालिया “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता का उत्सव मनाना और राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था।

इस ऐतिहासिक यात्रा का नेतृत्व नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी स्वयं तिरंगा ध्वज लेकर किया। लगभग 50 मीटर लम्बे तिरंगे के साथ निकली यह यात्रा सोनौली स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित निरंजन होटल से प्रारंभ हुई। भारी संख्या में देशभक्त नागरिक, युवाओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनके हाथों में देशभक्ति से ओतप्रोत तख्तियाँ थीं, जिन पर “भारत माता की जय”, “वीर सैनिक अमर रहें” और “जय हिंद” जैसे नारे लिखे थे। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा और राष्ट्रीय राजमार्ग देशभक्ति नारों से गूंज उठा।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक तिरंगा यात्रा राम जानकी चौराहे से होते हुए भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ऐतिहासिक भारत गेट तक पहुंची, जहाँ वीर सैनिकों को सैल्यूट करते हुए उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात यात्रा पुनः राम जानकी चौराहे पर लौटकर एक संक्षिप्त सम्मान समारोह में परिवर्तित हो गई।

 

इस मौके पर नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान, समाजसेवी दीपक बाबा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, भाजपा नेता रवि वर्मा, प्रदीप पांडे, व्यापारी नेता बबलू सिंह, ग्राम प्रधान विनय पांडे, प्रधान अखिलेश सिंह, मौलाना असगर समेत तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम के अंत में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना की शक्ति, साहस और संकल्प का प्रतीक है। यह तिरंगा यात्रा हमारे उन वीर जवानों को समर्पित है जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.