सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर बस्ती के मंडलायुक्त अखिलेश कुमार सिंह और डीआईजी दिनेश कुमार पी. ने आज एसएसबी कैंप बढ़नी में एक महत्वपूर्ण बैठक की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर बस्ती के मंडलायुक्त अखिलेश कुमार सिंह और डीआईजी दिनेश कुमार पी. ने आज एसएसबी कैंप बढ़नी में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य एजेंडा भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
बैठक में सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर., पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन और एसएसबी कमांडेंट उज्जवल दत्ता ने भी भाग लिया। इसके अतिरिक्त, खुफिया विभाग, कस्टम और पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान मानव तस्करी, नशीली दवाओं और अवैध शराब की तस्करी जैसी सीमा पार अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने सीमा पर हो रहे अवैध अतिक्रमण और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रोकथाम के उपायों पर भी गहन विचार-विमर्श किया।
इसके पश्चात, मंडलायुक्त और डीआईजी ने बढ़नी और खुनवा स्थित अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा निगरानी को और बढ़ाने के निर्देश दिए और सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर मयंक द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सुजीत राय के साथ-साथ अभिसूचना इकाई के निरीक्षक, थानाध्यक्ष और कस्टम, आईबी व एसएसबी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 23, 2025























