बलरामपुर: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशानुसार, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले ,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जनपद पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशानुसार, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त आकाश मिश्रा को आज गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपाधीक्षक नगर ज्योति के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रहलाद गौड़ और उनकी टीम ने आरोपी आकाश मिश्रा पुत्र ओम नारायण मिश्रा, निवासी मुडिला नौबस्ता, थाना गौरा चौराहा, जनपद बलरामपुर को परसा मोड़ के पास एचपी पेट्रोल पंप, थाना गौरा चौराहा से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0सं0 14/2025 धारा 363 भादवि (अब 137(2) बीएनएस), 504 भादवि (अब 87 बीएनएस), 3(1)द एससी/एसटी एक्ट (अब 64बी बीएनएस) व 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित था।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को न्यायालय में रिमांड के लिए भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24