मेरठ
मेरठ जनपद का प्रसिद्ध नौचंदी मेला अब 28 मई से शुरू होगा।जिलाधिकारी वीके सिंह ने मेले की नई तारीख निर्धारित कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद का प्रसिद्ध नौचंदी मेला अब 28 मई से शुरू होगा। जिलाधिकारी वीके सिंह ने मेले की नई तारीख निर्धारित कर दी है।इससे पहले, पहलगाम में हुए हमले के कारण 22 अप्रैल को नौचंदी मेले को स्थगित कर दिया गया था। अब नई तिथि घोषित कर दी गई है। पहले इस मेले को 15 मई से आयोजित करने की तैयारी थी और इसके लिए टेंडर आदि प्रक्रियाएं भी चल रही थीं।
नौचंदी मेला मेरठ का एक ऐतिहासिक और सबसे पुराना मेला है। यह हर वर्ष नौचंदी मैदान में लगता है। इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है, जिसमें देशभर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देते हैं। इसके अतिरिक्त, यहां हस्तशिल्प की दुकानें लगती हैं, झूले लगाए जाते हैं और जादू के शो भी आयोजित किए जाते हैं।
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 23, 2025























