लखनऊ
आईएएस अधिकारी नवनीत सेहरा, जो वर्तमान में संयुक्त प्रबंध निदेशक उप्र सहकारी चीनी मिल्स संघ और अपर आयुक्त आबकारी के पद पर तैनात थे,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आईएएस अधिकारी नवनीत सेहरा, जो वर्तमान में संयुक्त प्रबंध निदेशक उप्र सहकारी चीनी मिल्स संघ और अपर आयुक्त आबकारी के पद पर तैनात थे, उन्हें अब सिद्धार्थनगर का मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त, छह पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं, जिनकी सूची इस प्रकार है
- अमित कुमार राठौर, तृतीय मुख्य राजस्व अधिकारी गोरखपुर, अब कुलसचिव हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विवि कानपुर नगर के पद पर तैनात किए गए हैं।
- विकास कश्यप, नगर मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर, को गाजियाबाद का अपर जिलाधिकारी (नगर) बनाया गया है।
- पंकज प्रकाश राठौर, एसडीएम मेरठ, अब मुजफ्फरनगर के नगर मजिस्ट्रेट होंगे।
- हिमांशु प्रकाश, उप आवास आयुक्त आवास विकास परिषद लखनऊ, को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
- अजय मिश्रा, एसडीएम मुरादाबाद, अब कुलसचिव डा. भीमराव अंबेडकर विवि आगरा के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
- उदित नारायण सेंगर, एसडीएम उन्नाव, को मेरठ का एसडीएम नियुक्त किया गया है।
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 23, 2025























