लखनऊ
यूपी में शुक्रवार को 27 पीपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इस बार 27 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।
इस तबादला सूची के अनुसार, देवेंद्र सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (PTS) सुल्तानपुर भेजा गया है। वहीं, अमित कुमार पांडेय, जिन्हें सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के पद से हटाया गया है, अब पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस जालौन के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 23, 2025























