महराजगंज
महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में 17 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में पेट्रोल से झुलसे युवक असलम ने आज बीती रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में 17 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में पेट्रोल से झुलसे युवक असलम ने आज बीती रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।जैसे ही असलम का शव उसके गांव पहुंचा,
तो वहां मातम छा गया। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, खासकर असलम की मां और अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में गमगीन माहौल है।
गौरतलब है कि असलम 17 मई की रात संदिग्ध रूप से झुलसा हुआ पाया गया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
#महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में 17 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में पेट्रोल से झुलसे युवक असलम की आज बीती रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में अब मृतक की पत्नी का एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है ।@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/AohrSxrpLu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 23, 2025























