महराजगंज
महराजगंज जनपद के थाना बृजमनगंज चौकी धानी की घटना बीती रात मंगलवार को लगभग रात 11:50 बजे पुलिस को सूचना मिली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के थाना बृजमनगंज चौकी धानी की घटना बीती रात मंगलवार को लगभग रात 11:50 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़की राप्ती नदी के पुल पर देर रात खड़ी होकर फोन पर किसी से बात करते हुए रो रही है और नदी में कूदने की कोशिश कर रही है।
इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि पुल के बीच में एक लड़की बैठी हुई है और रो रही है। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए लड़की को पकड़ा और उसे पुल से नीचे उतारा।
पूछताछ में लड़की ने बताया, बरईपार, थाना मेहदावल, जनपद गोरखपुर की निवासी है। उसने बताया कि वह अपनी बुआ के घर कानापार, थाना बृजमनगंज आई हुई थी और अपने पिता, जो शराब पीकर हमेशा शराब पीकर उल्टा सीधा बोलते रहते हैं नाराज होकर नदी में कूदने के लिए चली आई थी।
इसके बाद पुलिस ने अंशिका के बुआ के लड़के को फोन करके बुलाया और उसे समझा-बुझाकर अंशिका को उसकी सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित दुखद घटना टल गई।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























