महराजगंज
महराजगंज जनपद के फरेंदा में सिंचाई विभाग में सींचपाल और नलकूप चालक के पदों को मृत घोषित किए जाने के शासन के फैसले के खिलाफ सिंचाई कर्मियों में गहरा रोष व्याप्त है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के फरेंदा में सिंचाई विभाग में सींचपाल और नलकूप चालक के पदों को मृत घोषित किए जाने के शासन के फैसले के खिलाफ सिंचाई कर्मियों में गहरा रोष व्याप्त है।
कल फरेंदा स्थित सिंचाई विभाग के परिसर में सिंचाई कर्मियों और पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 14 मई को जारी शासनादेश के विरोध में आयोजित की गई थी। इस शासनादेश में सिंचाई विभाग में उप राजस्व अधिकारी, जिलेदार और मुंशी के कुछ पदों को छोड़कर शेष पदों को समाप्त करने, साथ ही सींचपाल, नलकूप चालक और हेड मुंशी के पदों को मृत घोषित करने की सिफारिशें शामिल हैं। इन सिफारिशों पर निर्णय लेने के लिए प्रमुख सचिव सिंचाई की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है।
इस आदेश के विरोध में, नलकूप खंड महराजगंज के सिंचाई संघ भवन फरेंदा में नलकूप चालकों ने अध्यक्ष श्री विजय प्रताप सिंह की अगुवाई में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस विरोध प्रदर्शन में मंत्री श्री शिवशंकर राय, और संघ के सदस्य श्री राजेंद्र प्रसाद, घनश्याम पटवा, बसन्त श्रीवास्तव, सर्वजीत सिंह, अमित मौर्य, रमेश कुमार, प्रमोद सिंह, रामकिशोर, राजेंद्र यादव, नेहा तिवारी, विपिन कुमार, रत्नाकर चौबे आदि सहित कई नलकूप चालक उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























