गोरखपुर
गोरखपुर जनपद में आबकारी विभाग गोरखपुर ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज बड़ी कार्रवाई की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गोरखपुर जनपद में आबकारी विभाग गोरखपुर ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज बड़ी कार्रवाई की। उप आबकारी आयुक्त गोरखपुर प्रभार के आदेश और जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2 श्याम कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना राजघाट के ग्राम चकरा आयुअल और अमूर तानी में छापेमारी की गई।
इस दबिश के दौरान आबकारी टीम ने 85 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। मौके पर ही लगभग 320 किलोग्राम लहन को नष्ट कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली लगभग एक दर्जन भट्टियों को भी ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई में आबकारी विभाग ने सुसंगत धाराओं के तहत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किए हैं।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























