मेरठ: विवादों से घिरे मवाना थाने की कमान अब अखिलेश कुमार मिश्र के हाथों में

मेरठ

मेरठ जनपद का मवाना थाना, जो अपने विवादित के लिए जाना जाता है, एक बार फिर सुर्खियों में है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

मेरठ जनपद का मवाना थाना, जो अपने विवादित के लिए जाना जाता है, एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में प्रशासनिक कार्रवाई झेल चुके इस थाने की जिम्मेदारी अब अखिलेश कुमार मिश्र को सौंपी गई है।

Image

 

अखिलेश कुमार मिश्र को मवाना थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी इस तैनाती ने स्थानीय जनता और पुलिस विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मिश्र इस चुनौतीपूर्ण भूमिका को किस तरह निभाते हैं।

 


Voice Of News 24