सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा टला, स्कूली बस पलटी, सभी बच्चे सुरक्षित

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आज एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना गौरडीह के पास हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद में आज एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना गौरडीह के पास हुई।मिली जानकारी के अनुसार, यह बस राजा मणि सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज, कठेला बन्दूवारी की थी और बच्चों को स्कूल ले जा रही थी।

 

बस पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन किसी के भी गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।

 

Voice Of News 24