महराजगंज:दर्दनाक हादसा,करंट लगने से 3 वर्षीय बच्चे की मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के देवपुर गांव में कल मंगलवार शाम लगभग 5 बजे एक हृदयविदारक घटना घटी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के देवपुर गांव में कल मंगलवार शाम लगभग 5 बजे एक हृदयविदारक घटना घटी। यहां गुलशन के 3 वर्षीय पुत्र गीतांशु की करंट लगने से असामयिक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बताते चले की गीतांशु अपने घर में लगे नल पर नहा रहा था। इसी दौरान, पास में रखे एक टेबल फैन में अचानक करंट आ गया। मासूम गीतांशु इसकी चपेट में आ गया और पल भर में ही उसकी जान चली गई।

परिजनों ने तुरंत बच्चे को बनकटी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गीतांशु अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। दुख की बात यह है कि इस घटना से ठीक एक दिन पहले ही परिवार में बेटी का विवाह संपन्न हुआ था। बेटी की विदाई के महज पांच घंटे बाद ही यह दुखद हादसा हो गया, जिसने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।इस दुखद खबर से पूरे गांव में मातम छा गया है। ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

 

Voice Of News 24