सिद्धार्थनगर: बूढ़ी राप्ती नदी में नहाते समय 14 वर्षीय बालक की डूबने से मौत,परिवार में छा मातम

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया कोतवाली क्षेत्र में आज दोपहर एक हृदयविदारक घटना घटी, जिसमें बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने गए 14 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया कोतवाली क्षेत्र में आज दोपहर एक हृदयविदारक घटना घटी, जिसमें बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने गए 14 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत जोगिया के टोला जोगमाया का निवासी यह बालक नदी में नहा रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

 

यह दुखद घटना लगभग दोपहर 3 बजे घटित हुई। बालक के डूबने की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

Voice Of News 24 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *