ब्यूरो रिपोर्ट
भारतीय सेना ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि भारत के पास इतनी क्षमता है कि वह उसके किसी भी हिस्से को निशाना बना सकता है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

भारतीय सेना ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि भारत के पास इतनी क्षमता है कि वह उसके किसी भी हिस्से को निशाना बना सकता है। एयर डिफेंस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल सुमेर इवान ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में यह बात कही।
लेफ्टिनेंट जनरल इवान ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “चाहे पाकिस्तानी सेना अपना मुख्यालय रावलपिंडी से हटाकर खैबर पख्तूनख्वाह तक कहीं और क्यों न ले जाए, वह हमारी रेंज में ही रहेगा।” उनका यह बयान भारत की सैन्य ताकत और मारक क्षमता को दर्शाता है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























