सिद्धार्थनगर: वन विभाग के ट्री गार्ड को कबाड़ के हवाले करने का मामला आया सामने , वीडियो वायरल

सिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा पेड़ सुरक्षा के लिए लगाए गए ट्री गार्ड को कबाड़ के हवाले करने का मामला सामने आया है।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

योगी सरकार जहां पेड़ों को बचाने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है, वहीं सिद्धार्थनगर में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा पेड़ सुरक्षा के लिए लगाए गए ट्री गार्ड को कबाड़ के हवाले करने का मामला सामने आया है।

शोहरतगढ़ रेंज के गौहनिया क्षेत्र में यह घटना हुई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक कबाड़ी व्यक्ति कई ट्री गार्ड ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। जब उससे पूछा गया तो उसने बताया कि वह परसिया का रहने वाला है और उसने यह ट्री गार्ड वन विभाग के एक कर्मचारी से लिए हैं। वीडियो में कबाड़ी उस कर्मचारी का नाम भी लेता हुआ सुनाई दे रहा है।

वीडियो में पीछे कई ट्री गार्ड भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बड़ी संख्या में ट्री गार्ड को कबाड़ में बेचा गया है।

इस घटना ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर ऐसे समय में जब सरकार वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दे रही है। फिलहाल, इस मामले पर वन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो के बाद विभाग इस पर क्या कार्रवाई करता है।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.