महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली के कस्बे घोड़हवा वार्ड में कल सोमवार रात एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली के कस्बे घोड़हवा वार्ड में कल सोमवार रात एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। महिलाओं द्वारा देखे जाने के बाद यह घटना सामने आई, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान अक्षय भारती (19) पुत्र भोपत भारती के रूप में हुई है, जो घोड़हवा दलित बस्ती का निवासी था। मौके पर पहुंची निचलौल पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि पेड़ से लटके युवक के शव को उतरवा लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























