Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज18 मई का दिन क्यों है खास

आईए जाने कि आज 18 मई का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

18 मई की महत्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1848: जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन हुआ।

 

  • 1912: पहली भारतीय फीचर फिल्म “श्री पुंडालीक” रिलीज हुई।

 

  • 1974: भारत ने पहला परमाणु परीक्षण किया (कोड नाम: “स्माइलिंग बुद्धा”)।

 

  • 1991: ब्रिटेन की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री हेलेन शर्मन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।

 

18 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1961 – अनिल चौहान – भारत के दूसरे ‘चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़’ हैं।

 

  • 1959 – फग्गन सिंह कुलस्ते – भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध राजनीतिज्ञ हैं।

 

  • 1951 – जगदीप धनखड़ – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

 

  • 1682 – शाहू – छत्रपति शिवाजी का पौत्र तथा शम्भुजी और येसूबाई का पुत्र था।

 

  • 1948 – थावर चंद गहलोत – भारतीय राजनेता हैं।

 

  • 1939 – सुधीर रंजन मजूमदार – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

 

18 मई को हुए निधन

 

  • 2017 – अनिल माधब दवे – भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री थे।

 

  • 2017 – रीमा लागू – हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री थीं।

 

  • 2012 – जय गुरुदेव – प्रसिद्ध धार्मिक गुरु।

 

  • 2009 – कृष्ण पट्टाभि जोइस – प्रसिद्ध भारतीय योगाचार्य थे।

 

  • 1966 – पंचानन माहेश्वरी – भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी।

 

पोखरण परमाणु विस्फोट दिवस

पोखरण परमाणु विस्फोट दिवस’ प्रत्येक वर्ष भारत में मनाया जाता है। राजस्थान के जैसलमेर से करीब 140 कि.मी. दूर लोहारकी गांव के पास मलका गांव में 18 मई, 1974 को भारत ने दुनिया में अपनी परमाणु शक्ति का लोहा मनवाया था।
पोखरण-1 के लगभग 24 साल बाद भारत ने पोखरण में ही 11 मई और 13 मई, 1998 को पांच परमाणु परीक्षण किये। इससे पहले 10 मई की रात को योजना को अंतिम रूप देते हुए इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन शक्ति’ नाम दिया गया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.