महराजगंज
महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी अनुनय झा ने तहसील निचलौल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनशिकायतों की सुनवाई की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी अनुनय झा ने तहसील निचलौल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनशिकायतों की सुनवाई की।इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष कुल 130 मामले प्रस्तुत हुए, जिनमें से उन्होंने मौके पर ही 20 शिकायतों का निस्तारण कर दिया। शेष जनशिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
प्राप्त शिकायतों और आवेदनों में 30 राजस्व विभाग, 40 पुलिस विभाग, 60 ग्राम्य विकास विभाग और अन्य विभागों से संबंधित थे। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता दें और विभागाध्यक्ष स्वयं निस्तारण रिपोर्टों की समीक्षा करें ताकि गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित हो सके।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने न केवल फरियादियों की समस्याओं को सुना, बल्कि उन्हें पेंशन, आयुष्मान कार्ड और अन्य विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। जिन लोगों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था, उनकी पात्रता की मौके पर जांच करवाई गई और संबंधित विभागों को उनके आवेदन करवाने के लिए निर्देशित किया गया।
शैलेंद्र गौतम, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज सिंह, तहसीलदार अमित सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
महराजगंज: सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एसएसबी मार्ग पर एक ट्रक ड्राइवर और एक ई-रिक्शा चालक के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सरेराह मारपीट पर उतर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।@maharajganjpol pic.twitter.com/7N55ghhrub
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 17, 2025






















