सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने आज शनिवार को महिला सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण पहल की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने आज शनिवार को महिला सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने इटवा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिस पिंक बूथ और डुमरियागंज में पहले से संचालित पिंक बूथ का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी डॉ. महाजन ने पिंक बूथों के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और उनकी कार्यप्रणाली को भी बारीकी से समझा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पिंक बूथों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना और उन्हें आसानी से पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी ने यह भी बताया कि पिंक बूथों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को संवेदनशील मामलों में जल्द और प्रभावी कार्रवाई करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देने और इसे समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए ताकि जनता को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।
महराजगंज: सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एसएसबी मार्ग पर एक ट्रक ड्राइवर और एक ई-रिक्शा चालक के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सरेराह मारपीट पर उतर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।@maharajganjpol pic.twitter.com/7N55ghhrub
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 17, 2025






















