बलरामपुर:DM और SP ने तहसील उतरौला में आयोजित समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के जिलाधिकारी बलरामपुर पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने आज, तहसील उतरौला में आयोजित समाधान दिवस।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के जिलाधिकारी बलरामपुर पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने आज, तहसील उतरौला में आयोजित समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना।

अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों की गंभीरता से जांच करने और उनका शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को ध्यानपूर्वक सुनें, मौके पर जाकर निरीक्षण करें और समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से होना है, उन पर आवश्यक रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को भेजें ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी बलरामपुर, क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी उतरौला श्री राजेन्द्र बहादुर और अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

Voice of news 24