महराजगंज: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान मां और बच्चे की गई जान ,परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा कोतवाली थाना क्षेत्र के मॉडर्न अपोलो हॉस्पिटल में डॉक्टरों की कथित लापरवाही के चलते एक मां और उसके बच्चे की जान चली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के फरेंदा कोतवाली थाना क्षेत्र के मॉडर्न अपोलो हॉस्पिटल में डॉक्टरों की कथित लापरवाही के चलते एक मां और उसके बच्चे की जान चली गई। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।

मृतक महिला की पहचान सीमा पत्नी शिवकुमार के रूप में हुई है, जो उस्का थाना क्षेत्र के बुचहा बठिया गांव की रहने वाली थीं। घटना शुक्रवार रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। सीमा की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फरेंदा के थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक उन्हें कोई तहरीर (शिकायत) प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24