बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के कौवापुर स्टेशन के पास बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के कौवापुर स्टेशन के पास बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस से कटकर 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ट्रेन चालक ने सुबह करीब 5 बजे तुलसीपुर स्टेशन मास्टर राहुल कुमार को इस दुर्घटना की सूचना दी, जो स्टेशन से लगभग 200 मीटर दूर हुई थी। सूचना मिलते ही आरपीएफ तुलसीपुर की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस को सूचित किया।
मृतक की पहचान लालजी वर्मा (25 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय बीरेन्द्र वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवक सुबह करीब 4 बजे शौच के लिए जा रहा था, तभी वह तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक की मां शकुंतला देवी (55 वर्ष) सदमे में हैं, जबकि उनकी दो बेटियां ज्योति (17 वर्ष) और लक्ष्मी (14 वर्ष) का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक ही अपने परिवार का भरण-पोषण करता था, और अब घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं बचा है। इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
डुमरियागंज कस्बे में थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर प्रतिबंधित गांजे की खुलेआम बिक्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।@siddharthnagpol pic.twitter.com/XnFmxtleL9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 14, 2025





















