सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार में एक व्यक्ति द्वारा महिला को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार में एक व्यक्ति द्वारा महिला को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यक्ति महिला को लात-घूसों से पटककर मारता हुआ और भद्दी गालियां देता हुआ दिख रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो आज का है और उसका बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मछली मंडी के पास का है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह तेजी से फैल गया।
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति महिला को क्यों पीट रहा था और दोनों के बीच क्या संबंध है। पुलिस को इस वायरल वीडियो की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के झंझनपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। राईसमिल के पास हुई इस घटना में लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों तरफ से तीन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/sUB2JcsWpU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 14, 2025





















