सिद्धार्थनगर को मिलेगा हाईटेक ‘सद्भाव मंडप’, प्रदेश में कुल 20 नगर पालिका और नगर पंचायतों में ऐसे विवाह घर बनाए जाएंगे

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में नगर के सामान्य आय वर्ग के लोगों के लिए अब मैरिज हॉल में शादी करना आसान होगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में नगर के सामान्य आय वर्ग के लोगों के लिए अब मैरिज हॉल में शादी करना आसान होगा। प्रदेश सरकार ने ऐसी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हाईटेक सुविधाओं से लैस विवाह घर बनाने की स्वीकृति दी है, जिसका नाम ‘सद्भाव मंडप’ होगा।

जानकारी के अनुसार बताते चले की प्रदेश में कुल 20 नगर पालिका और नगर पंचायतों में ऐसे विवाह घर बनाए जाएंगे, जिसमें सिद्धार्थनगर नगर पालिका भी शामिल है। इस ‘सद्भाव मंडप’ के निर्माण के लिए चार करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत की गई है और नगर के अशोक मार्ग पर जमीन चिह्नित की गई है। यह विवाह घर लगभग तीन हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बनेगा और इसमें भवन के साथ-साथ पार्किंग आदि की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जो निजी मैरिज हॉलों की तरह ही सुविधाओं से लैस होगा।

जानकारी देते हुए नगर पालिका सिद्धार्थनगर के ईओ बिंध्याचल ने बताया कि शासन से नगर में विवाह घर बनाने की स्वीकृति मिली है और अशोक मार्ग पर इसे बनाने की योजना है। इसके बनने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की निगरानी में अशोक मार्ग पर बसडिलिया मार्ग पर 2.34 करोड़ रुपये से एक और विवाह घर बनकर तैयार है। संचालन शुरू होने के बाद यह भी लोगों के लिए उपलब्ध होगा। नगर में पहले से ही 15 से अधिक मैरिज हॉल हैं, लेकिन ‘सद्भाव मंडप’ बनने से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

 

Voice Of News 24  

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.