सिद्धार्थनगर:नगर पंचायत भारत भारी को मिलेगी नई डिजिटल लाइब्रेरी,पूर्व विधायक ने किया डिजिटल लाइब्रेरी का शिलान्यास

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के आदर्श नगर पंचायत भारत भारी के वार्ड संख्या 08 जानकी नगर (बढ़नी) में एक नई डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के आदर्श नगर पंचायत भारत भारी के वार्ड संख्या 08 जानकी नगर (बढ़नी) में एक नई डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना आकांक्षी योजना के अंतर्गत शुरू की गई है।

इस डिजिटल लाइब्रेरी के भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह डिजिटल लाइब्रेरी क्षेत्र के युवाओं के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगी। यह उन्हें शिक्षा प्राप्त करने और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में सहायता करेगी, साथ ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित करेगी।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष चंदू चौधरी, सभासदगण, विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। इस डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण पर कुल 1.38 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह पहल क्षेत्र के छात्रों और युवाओं के लिए ज्ञान का एक नया केंद्र साबित होगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.