सिद्धार्थनगर: 24 लाख की लागत से बनेगा जमुहवा में नया मुक्तिधाम,विधायक विनय वर्मा ने किया भूमि पूजन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुहवा में अब एक आधुनिक और सुविधाजनक मुक्तिधाम की स्थापना होने जा रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुहवा में अब एक आधुनिक और सुविधाजनक मुक्तिधाम की स्थापना होने जा रही है। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा ने इस परियोजना का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। लगभग 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस मुक्तिधाम को हर मौसम के अनुकूल बनाया जाएगा।

विधायक ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। जमुहवा में मुक्तिधाम का निर्माण भी इसी सोच का परिणाम है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में शकील अहमद, रामदास मौर्या, हरीश वर्मा, प्रदीप कमलापुरी, कुलदीप और राकेश तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस परियोजना से जहां एक ओर धार्मिक आवश्यकताओं की पूर्ति होगी, वहीं दूसरी ओर यह मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक एकता को भी सुदृढ़ करेगा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि यह मुक्तिधाम आने वाले समय में क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक स्थल के रूप में स्थापित होगा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.