महराजगंज:पुलिस ने दो नाबालिग लापता बच्चियां 10 दिनों के भीतर बरामद

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुई दो नाबालिग लड़कियों को मात्र 10 दिनों के भीतर बरामद कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुई दो नाबालिग लड़कियों को मात्र 10 दिनों के भीतर बरामद कर लिया है और उन्हें उनके परिजनों को सकुशल सौंप दिया है। पुलिस की इस जल्द कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

गौरतलब है कि ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के निपानिया गांव से दो नाबालिग लड़कियां, काजल और शोभा चौहान, बीते 2 मई को सुबह 11 बजे अचानक अपने घर से लापता हो गई थीं। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी।

मामले की गंभीरता को समझते हुए ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने अपहरण का केस दर्ज कर अपनी टीम के साथ जांच शुरू कर दी थी। पुलिस को आज मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर ठूठीबारी कोतवाली के जमुईकला गांव के पास से दोनों गायब लड़कियों को बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों लड़कियों को सुरक्षित रूप से उनके परिवार वालों को सौंप दिया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। ठूठीबारी पुलिस की इस सफलता की क्षेत्र में चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.