महराजगंज: केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने की जनसुनवाई

महराजगंज

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने आज सोमवार को अपने कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई का आयोजन किया।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने आज सोमवार को अपने कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान नौतनवा, फरेंदा, सिसवा और सदर क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।जनसुनवाई में ग्रामीणों ने भूमि पर अवैध कब्जा, सड़क निर्माण और मरम्मत, भूमि रूपांतरण और सीमांकन से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। इसके अतिरिक्त, जल निकासी, जल भराव, नाला निर्माण और अतिक्रमण जैसी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। आपसी विवाद, जल, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दे भी ग्रामीणों द्वारा मंत्री के समक्ष रखे गए।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सभी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रत्येक समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए।

पंकज चौधरी ने घोषणा की कि 15 दिन बाद जनसुनवाई में दर्ज समस्याओं के निस्तारण की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अधिकारी जनहित में कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर

“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.