बिदाई से लौट रही दूल्हा-दुल्हन की कार दुर्घटनाग्रस्त, 7 घायल, दुल्हन गंभीर रूप से घायल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद शोहरतगढ़ क्षेत्र से बारात लेकर डुमरियागंज गए राजेश साहनी के परिवार के साथ एक दुखद हादसा हो गया।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद शोहरतगढ़ क्षेत्र से बारात लेकर डुमरियागंज गए राजेश साहनी के परिवार के साथ एक दुखद हादसा हो गया। बिदाई के बाद लौटते समय दूल्हा-दुल्हन सवार एक तेज रफ्तार कार का टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। इस दुर्घटना में दूल्हा और दुल्हन समेत कुल 7 लोग घायल हो गए हैं।

यह घटना इटवा ढेबरुवा मार्ग पर हुई। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना तत्काल एम्बुलेंस को दी, जिसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घायलों में दुल्हन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शोहरतगढ़ क्षेत्र के राजेश साहनी की बारात डुमरियागंज गई थी। बिदाई के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। टायर फटने से कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

फिलहाल, मेडिकल कॉलेज में सभी घायलों का इलाज चल रहा है और डॉक्टरों की टीम दुल्हन की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं हैं।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.